अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेतालघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को 62 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

 

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शंकर नयाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने अनूप सिंह पुत्र बच्चे सिंह, निवासी ग्राम गंगरेटी, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल को 62 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

 

 

 

अभियुक्त के खिलाफ थाना बेतालघाट में एफआईआर संख्या 15/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दीपक सिंह एवं कांस्टेबल रामकृपाल शामिल रहे।

kj
tara