कोटद्वार के गाडी घाट में स्थित जे. पी इंटर कॉलेज में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 कोटद्वार के गाडी घाट में स्थित जे. पी इंटर कॉलेज में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मुस्लिम फंड द्वारा कोटद्वार के गाडी घाट में स्थित जे. पी इंटर कॉलेज में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया जिसमें कांग्रेस और भाजपा के बरिष्ठ नेताओं के साथ कई समाज सेवी लोग की मौजूद रहे, आपको बता दे की 13 और 14 अगस्त की रात कोटद्वार के कई इलाकों के लिए एक बहुत बुरा मंजर लेकर आई थी जी हा हम ये इसलिए बोल रहे है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

क्योकि इसमें लोगों ने अपने मकान तक खो दिये है 13 और 14 अगस्त आई इस भयानक बाढ़ ने कई सैकड़ो घरों को अपने साथ बहा ले गया, सरकार द्वारा भी इन लोगों को मुआवजा के रूप में अभी थोड़ी ही मदद कर पाई है और विभिन्न संस्थाएं आगे आकर जो उनसे बन पढ़ रहा है वो उनको उपलब्ध करा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

वहीँ आज मुस्लिम फंड नजीवाबाद की लकड़ी पढ़ाव ब्राँच के मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा बताया गया की हमने अपने मुस्लिम फंड के चेयरमेन जी से आपदा सबंधित बात रखी थी तो उन्होने कहा था की आप लोग ग्राउंड जीरो पर जाकर के देखे इससे कितने लोग प्रभावित हुए है उनकी लिस्ट बना कर मुझको दीजिये हमारे द्वारा लगभग 60 परिवार चुने गये थे जिसमे प्रत्येक व्यक्ति द्वारा पांच सो रूपये के हिसाब से दिये गये है जैसे किसी परिवार में 6 लोग है तो उनको 3000 का नकद रूपये लिफाफे में डाल के दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

वही मुस्लिम फंड के चेयरमैन द्वारा बताया गया की हमारी मुस्लिम फंड संस्था द्वारा एक लाख अठावन हजार रूपये 60 परिवार वालों को हमारे द्वारा आज बाटा गया है और आगे हमसे जो बन पड़ेगा वो हम इन सब लोगों के लिए करेंगे.