केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 की कटौती पर प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 की कटौती पर प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में ₹200 की कटौती करने के निर्णय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय  नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

भट्ट ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने देश की समस्त बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में ₹200 की कटौती करने का निर्णय लिया है वहीं अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर के मूल्य में ₹400 की सब्सिडी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

भट्ट ने गैस सिलेंडर पर कटौती के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।