कोसी नदी में डूबने से एक बालक की मौत से परिजनों मे मचा कोहराम।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी – संवाददाता

मुरादाबाद मानपुर बुध बाजार के पास का मौहम्मद अली उम्र 10 वर्ष पुत्र शरफुद्दीन उर्फ बबलू अपने परिजनों के साथ ट्रेन से रामनगर घूमने आया था। जहां से वे घूमने के लिए गर्जिया के कोसी नदी में झूला पुल के पास चले गए। जहाँ पर मौहम्मद अली का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। जिसे परिजनों द्वारा बचाने की कोशिश की गयी लेकिन वह बालक नदी के बहाव में बह गया। जिसकी सूचना परिजनों ग्रामीणो और पुलिस को सूचित करने पर पुलिस द्वारा एक किलोमीटर दूर बच्चे को बरामद किया। बच्चे को रामनगर संयुक्त चिकित्साल लाया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बालक को मृत घोषित कर दिया गया है। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि गर्जिया झूला पुल के पास मुरादाबाद निवासी एक 10 साल के बालक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल ले आए और मोर्चरी में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही सोमवार की सुबह की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 मुकदमों वाला चंदन सागर घायल।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *