नहर में गिरने से हुई 35 वर्षीय युवक की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

रामनगर में आज शाम चोरपानी के पास बड़ी नहर में शाम 7:00 बजे एक युवक के नहर में गिरने के बाद 8 मीटर दूर युवक का शव हुआ बरामद घटना से परिजनों में मचा कोहराम। रामनगर में आज दूसरी घटना से रामनगर क्षेत्र दहल गया. बता दें कि पहली घटना आज गर्जिया के पास कोसी नदी में 10 वर्षीय युवक के डूबने के बाद हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले मिठाई दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस की चेतावनी।

वही आज शाम 7:00 बजे रामनगर के चोरपानी के पास से बहने वाली बड़ी नहर में एक युवक गिर गया जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आसपास के लोगों द्वारा दी गई. जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत ही बड़ी नहर में चल रहे पानी को कम करवाया, वह युवक का रेस्क्यू शुरू किया. लगभग दो से ढाई घंटे बाद रात 9:30 पर युवक का रेस्क्यू कर लिया गया। जिसको तुरंत ही उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  35 लाख के लेनदेन पर घमासान! 16 लोगों के साथ पहुंचा युवक, घर में घुसकर धमकी देने का आरोप।

वही फायरब्रीगेद निरीक्षक किशोर उपाध्याय ने बताया कि युवक लगभग 35 वर्ष का है, उन्होंने कहा कि युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. वही कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल पान सिंह पुत्र अनिल सिंह नेगी के रूप में हुई. जो टेंपो चलाने का कार्य करता था. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस अब कल सुबह युवक का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाषण नहीं, विकास चाहिए’—तारा चंद ने विधायक निधि को लेकर उठाए सवाल।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *