गोपेश्वर में दुकान में लगी आग पर फायर सर्विस ने तत्परता से काबू पाया

गोपेश्वर में दुकान में लगी आग पर फायर सर्विस ने तत्परता से काबू पाया

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कल रात को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा फायर सर्विस गोपेश्वर को सूचना दी गयी कि पोस्ट ऑफिस गोपेश्वर के पास दलीप सिंह भंडारी पुत्र देव सिंह भंडारी निवासी ग्राम पोखनी जोशीमठ की बिड़ी और सिगरेट की ठेली में आग लगी है, जिससे पास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे पास के क्षेत्र में धुआँ भर गया। उक्त शिकायत पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँछी और टीम ने जल्दी ही मौके पर पहुँचकर हौजरील की सहायता से आग बुझाने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

 

 

फायर सर्विस के कर्मचारियों ने अपनी बहादुरी से आग पर काबू पाया और किसी तरह के बड़े नुकसान को रोकने में सहायता की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, यह घटना नगर के लिए एक चेतावनी है कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

फायर टीम
1- चालक रणजीत
2- रिक्रूट फायरमैन पवन
3- रिक्रूट फायरमैन प्रेम प्रकाश