राजधानी देहरादून में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता पर भड़के स्वास्थ्य कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर – अपनी मांगों को लेकर उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने के विरोध में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने उपजिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा। स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को प्रदर्शन के दौरान देहरादून में पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।इन कर्मचारियों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की व उन्हें पुनः स्थाई नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि जिस तरह से आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, वही पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां मौजूद निकले गये आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के निर्मम तरीके से मारपीट की गई, उसकी घोर निन्दा की जाएं, वह कम है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से अभद्रता की गई।इस दौरान तनुजा, वंदना, सुमन जोशी,जानकी,आसमा बेगम, आकाश, संजय कुमार, दीपक शर्मा, रामनिवास, सीमा भट्ट, रवीना, ऊषा सरकार, कविता सहित अन्य लोग मौजूद थे।