सितंबर में जन्मी 27 नवजात कन्याओं को महालक्ष्मी किटों का वितरण।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

रामनगर। बाल विकास परियोजना कार्यालय  में इस माह जन्मी 27 बालिकाओं की माताओं को महालक्ष्मी किट वितरित का वितरण सभासद रुबीना सैफ़ी व भुवन सिंह डंगवाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सभासद रुबीना सैफ़ी ने जच्चा व नवजात बच्ची की सुरक्षा व अन्य उपायों के बारे प्रकाश डाला। सभासद भुवन डंगवाल ने सरकार की योजना को काफी लाभप्रिय बताया। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि डॉ.ज़फर सैफ़ी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मीरा बोरा, गीता आर्या, सुनीता शाह, द्रोपदी धपोला, माधवी मठपाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभात ध्यानी की हिरासत के विरोध में रामनगर कोतवाली का घेराव, रिहाई के बाद निकाला जुलूस।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *