देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्स रैकेट प्रकरण में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राहुल जायसवाल (38) निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, हल्द्वानी को जजी कोर्ट तिराहा से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉमनवेल्थ में चमके उत्तराखंड के सितारे, CM धामी ने किया सम्मान।

 

 

 

गौरतलब है कि 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने अभियान चलाकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 196/2026 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5, 6 व 7 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भूलेख सर्वेक्षण संस्थान अल्मोड़ा बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए निर्देश।

 

 

 

इसी मामले में वांछित चल रहे राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।


ख़बर शेयर करें -