दुकान में चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद।

दुकान में चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी और दस्तावेज बरामद किए हैं। 22 जुलाई को मिनी पुलिस लाइन स्थित उपनल कर्मी नबी बक्स की दुकान में खिड़की की जाली काटकर चोरी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

चोर दुकान से 10 हजार रुपये नकद, पैंट की जेब से 700 रुपये तथा एक बैग लेकर फरार हो गया था। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 244/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से शनिवार को कैंसर अस्पताल के पास से आरोपी दिवाकर (19) निवासी मूलतः बरेली, हाल निवासी वनभूलपुरा, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

 

 

 

उसके कब्जे से वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और 7,600 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

kj
tara