जसपुर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 02 अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर के द्वारा वाहन चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 06.01.2023 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक जसपुर के मार्गदर्शन में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा दि० 07.01.2023 को भगवन्तपुर चौराहे से चोरी वाहन की मोटर साईकिल के साथ अभियुक्त शाहरुख पुत्र सफीक निवासी नई बस्ती जसपुर ऊधम सिंह नगर तथा जावेद पुत्र शरीफ निवासी चांद मस्जिद जसपुर ऊधम सिंह नगर को चैकिंग के दौरान मय चोरी की मोटर साईकिल के पकड़ा गया जिस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 10/2022 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

 

 

तथा मौके पर पूछताछ करने पर पकड़े व्यक्तियो से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया कि हम दोनो ने दो अन्य मोटर साईकिल को खण्डहर में छिपकर रखने की बात बताई जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणों की निशानदेही पर दो अन्य मोटर साईकिल को बरामद किया जिस संबंध मे पूर्व से ही कोतवाली जसपुर मे fir no 09/2023 , 12/2023 धारा 379 ipc पंजीकृत था तथा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

 

*बरामद मोटर साइकिल*

1- पैशन मोटर साइकिल
2- प्लेटीना मोटर साइकिल
3- हंक मोटर साइकिल

 

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1- शाहरुख पुत्र सफीक निवासी नई बस्ती जसपुर ऊधम सिंह नगर
2- जावेद पुत्र शरीफ निवासी चांद मस्जिद जसपुर ऊधम सिंह नगर

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*