ए0एन0टी0एफ0 नैनीताल तथा हल्द्वानी पुलिस द्वारा 02 तस्करों को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार।

ए0एन0टी0एफ0 नैनीताल तथा हल्द्वानी पुलिस द्वारा 02 तस्करों को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

“एसएसपी नैनीताल” प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

अभियान के दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, व श्रीमान सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रविंद्र राणा प्रभारी जिला एएनटीएफ की टीम व कोतवाली हल्द्वानी की टीम ने मंडी चौकी क्षेत्र में हौंडा शोरुम से बाई पास रोड पर तस्करी करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा- 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

गिरफ्तारी-
1-माजिद अली पुत्र युनुस शाह उम्र 28 वर्ष निवासी उत्तर उजाला वार्ड नंबर 29 वनभुलपुरा
2-फिरोज अहमद पुत्र जहीर अहमद उम्र 46 बर्ष निवासी मोहम्मदी चौक इंद्रानगर वनभुलपुरा

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

पूछताछ अभियुक्त- पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे के इंजेक्शन लगाते हैं और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इन इंजेक्शनों को बेचते भी है।

 

 

गिरफ्तारी टीम-
1 उ0नि0 श्याम सिंह राणा
2 हे0 कां0 राजेन्द्र वर्मा
3 का0 अरविन्द सिंह कार्की
4 कां0 राजेंद्र जोशी ANTF
5 का0 नवीन कुमार ANTF