टनकपुर में 04 किलोग्राम चरस, 02 पेटी अवैध शराब के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

चम्पावत पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, एसओजी टीम द्वारा टनकपुर में 04 किलोग्राम चरस, 02 पेटी अवैध शराब के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार  देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर/ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत दिनांक 21/06/2022 को जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत  पुलिस टीम  द्वारा  शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, चैकिंग।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

रोकथाम जुर्मजारायम के तहत सायःकालीन गस्त के दौरान अभियुक्त नुक्ता प्रसाद पुत्र स्व0 पूरन लाल उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर -05 नई बस्ती, अभियुक्त की दुकान से *04 कि0 ग्राम चरस व 02 पेटी अवैध शराब (96 पव्वे) पिकनिक मार्का बरामद किया गया। अभियुक्त मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गया । जिसे रात को भैरव मन्दिर पार्किंग के पास से गिरफ्तार  किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में एफआईआर न0-67/22 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम व एफआईआर न0 68/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इससे पूर्व में भी उपरोक्त अभियुक्त को वर्ष 2003 में 1किलो ग्राम चरस में गिरफ्तार होकर 10 वर्ष का कारावास काट चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

पुलिस टीम-
01-उ0नि0 मनीष खत्री (प्रभारी एसओजी)
02- उ0नि0 जितेन्द्र सिंह बिष्ट
03-हे0कानि0 प्रशिक्षु भुवन पाण्डेय
04-कानि0 अजय कुमार
05-कानि0 सुनील कुमार
06-कानि0 नवल किशोर