वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर/ढेला।
ढेला क्षेत्र में वन विभाग के एक वनकर्मी पर ग्रामीण के साथ कथित मारपीट का आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि वनकर्मी अवनीश कुमार ने ग्रामीण शिवगिरि के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन।

 

 

इसी बीच विरोध में शिवगिरि का भतीजा चंदन गिरी फॉरेस्ट चौकी की छत पर चढ़ गया और कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। युवक ने आरोपी वनकर्मी को निलंबित करने, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशील मामले में भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस की नजर, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी।

 

 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी वनकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

kj
tara