भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भवाली/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 60 पाउच अवैध देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक की पुड़िया... शराब की पेटियां... लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!"

 

 

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग एवं गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन: मुख्यमंत्री धामी।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (31 वर्ष), पुत्र बलिराम, निवासी गंगोरी, पोस्ट सुयालबाड़ी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 60 पाउच देसी मसालेदार शराब बरामद होने पर उसके खिलाफ कोतवाली भवाली में एफआईआर संख्या 27/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरी ‘नेकी की दीवार’, सोनम वांगचुक प्रकरण पर भी उठाई आवाज।

 

 

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय (चौकी प्रभारी खैरना), कांस्टेबल रमेश कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

नैनीताल पुलिस ने कहा है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -