नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सांप दिखाकर मंजन बेचने जैसा तरीका’, UPI टैक्स पर भड़के अनिल अग्रवाल।

 

 

एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ लगातार मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी और लगातार गश्त से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

 

 

 

मेला परिसर में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिसकर्मी व्यक्तिगत संपर्क कर श्रद्धालुओं, दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपने मोबाइल, पर्स, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा जा रहा है।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। मेला क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।