वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे—हल्द्वानी में भगत सिंह कोश्यारी के साथ गूंजा राष्ट्रगीत।

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे—हल्द्वानी में भगत सिंह कोश्यारी के साथ गूंजा राष्ट्रगीत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल, 
भारत के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को जिलेभर में देशभक्ति के वातावरण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

कार्यक्रम में कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत के बैंड दल और गायक शेरी सिंगर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।

पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल गीत नहीं, बल्कि भारत माता के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से देशसेवा और समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।