राज्य गठन के 25 वर्ष: आंदोलनकारी करेंगे पहाड़ की परेशानियों पर विमर्श।

ख़बर शेयर करें -

राज्य गठन के 25 वर्ष: आंदोलनकारी करेंगे पहाड़ की परेशानियों पर विमर्श।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी /सेनानी मंच रामनगर पर्वतीय सभा लखनपुर सभागार में पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी,पहाड़ की परेशानी पर विमर्श कर आगे की रणनीति बनाएगें।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में सम्मेलन की तैयारी को लेकर तैयारी समिति की बैठक हुई, बैठक में लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई।

 

 

 

 

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सेनानी मंच रामनगर सम्मेलन के संयोजक प्रभात ध्यानी व राज्य आंदोलनकारी सेनानी मंच रामनगर के संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष संतोष वर्थवाल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

 

 

इस संबंध में कल वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी खड़क सिंह बगलवाल, केदार पलाडिया, पुष्कर दुर्गापाल प्रभात ध्यानी ने सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमार मंडल दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से वार्ता की तथा उनके हल्द्वानी कैंप ऑफिस में जाकर आमंत्रण पत्र सोंपा। चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि सम्मेलन प्रातः 10:00 बजे से लखनपुर पर्वतीय सभा में शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

 

 

 

 

बैठक में प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर ,जोशी, डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट, नवीन नैथानी, योगेश सती, इंदर सिंह मनराल , पुष्कर दुर्गापाल,देवकी असनोड़ा
पान सिंह नेगीआदि थे।


ख़बर शेयर करें -