धारधार हत्यार से जानलेवा वार करने वाला हमलावर को धारधार चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

उधम सिंह नगर – दि0 02/09/22 को वादी मौ0 दानिश पुत्र मुस्तकीम निवासी नूरी मस्जिद के पास महोल्ला नयी बस्ती थाना जसपुर की तहरीर के आधार पर थाना जसपुर में मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 317/2022 धारा- 307.323.504.506 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था। उपरोक्त प्रकरण में दि0 01/09/22 की रात में वादी के घर के बाहर पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्त तालिब के द्वारा गाली गलोच व जान से मारने की धमकी देते हुए धारधार चाकू से वादी दानिश पर जान से मारने की नियत से हमला कर चाकू दानिश की छाती में घोप दिया था जिससे वादी गंभीर रुप से घायल हो गया था। उक्त घटना के उपरान्त अभियुक्त शाहरुख ने वादी के परिजनो के साथ गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी। फरवरी 2022 की बात है, दानिश की तालिब ओऱ उसके भाई से नशा करने के दोरान कहा सुनी हो गयी थी तो, तालिब ओऱ उसके भाई शाहरुख ने गाली गलोच करते हुए दानिश के साथ मारपीट की थी, ओर दानिश का फोन तोड दिया था। बाद में लोगो ने समझोता करवा दिया था ओऱ समझोते में तालिब ने दानिश को 3000/- रुपये दिये थे। तभी से तालिब ओऱ उसका भाई शाहरुख , दानिश से आपसी रंजिश रखते थे।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

आये दिन जहा भी दानिश को तालिब मिलता था ,तो गाली गलोच कर आँखे दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। तालिब अपने साथ बहुत दिनो से एक लम्बा सा चाकू लेकर घूम रहा था ओऱ जहा भी दानिश सामने पडता था उसे चाकू दिखाकर बोलता था की तेरा कत्ल करुंगा। उपरोक्त गंभीर प्रकरण को देखते हुए श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिहंनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये गये थे जिसका अनुपालन करते हुए श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के द्वारा टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू दिशा निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

जिसका अनुपालन करते हुए थाना जसपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त प्रकरण में कल दि0 03/09/22 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त तालिब को नई बस्ती की ओऱ जाने वाले ,नहर वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नई बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर पडने वाले अम्बेडकर पार्क के निर्माणधीन गेट के पास से घटना में प्रयुक्त एक अद्द चाकू बरामद किया गया। व मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गयी। अभियुक्त तालिब लडाई झगडा करने का आदि है व आये दिन आस-पास के लोगो से उलझना आम बात है। अभियुक्त को मा0 न्या0 पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।