शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने सुहागरात के सजे कक्ष में फंदा लगाकर दे दी जान।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के मछरैया गांव में शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने सुहागरात के सजे कक्ष में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आत्महत्या की वजह तलाश रही हैमछरैया गांव के मनोज यादव की बरात 26 मई को कन्नौज सदर कोतवाली के देवीपुर्वा गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

शादी के बाद बरात 27 मई को पास लौटी थी। 28 मई की रात 10 बजे उसकी पत्नी शौच को घर में बने शौचालय में चली गई। इस बीच दूल्हा फंदा पर लटक गया। पत्नी शौच से वापस आई और मनोज को लटका देखा तो शोर मचाया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

 

 

परिजन फंदे से उतार कर उसे सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल से मेमो मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो भी कुछ बताने की हालत में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *