सड़क हादसा : ट्रक और टैंकर में हुई जोरदार टक्कर दोनों वाहनों में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलने से हुई मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

अयोध्या – ट्रक और टैंकर में हुई जोरदार टक्कर दोनों वाहनों में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलने से हुई मौत उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। जबकि एक गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

 

 

पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर शनिवार को भोर लगभग तीन बजे पटरंगा थाना इलाके के अमीर पुर मोड़ रानीमऊ के पास एक ट्रक और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

 

हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना में ट्रक का चालक और खलासी जिंदा जल गए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

टैंकर का खलासी गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया है। जिंदा जले चालक और परिचालक दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।