दर्दनाक सड़क हादसा : एक बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, बस में लगी आग, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत, 8 लोग गंभीर रूप से हूए घायल।

ख़बर शेयर करें -

दर्दनाक सड़क हादसा एक बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, बस में लगी आग, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत,  8 लोग गंभीर रूप से घायल।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।

 

 

वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बुलढाणा  जिला कलेक्टर ने कहा कि शवों की डीएनए जांच की जाएगी, जिसके बाद सभी शवों कों परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 33 लोग सवार थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *