एक युवक पर फायरिंग के मामले में चार लोगाें को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एक युवक पर फायरिंग के मामले में चार लोगाें को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रुद्रपुर। पुलिस ने रंपुरा में एक युवक पर हुई फायरिंग के मामले में चार लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने तहरीर सौंपकर बताया था उसके भाई किशनपाल के साथ नौ सितंबर की रात रंपुरा निवासी शिवम चंद्रा और उसके साथियों विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता और गगन दिवाकर ने मारपीट की। इसके बाद शिवम ने पिस्टल से किशनपाल पर दो बार फायर भी झोंका।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले सख्ती: जलभराव पर एक्शन मोड में प्रशासन, 3 दिन में DPR का अल्टीमेटम।

 

मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अनुषा बडोला ने अपने कार्यालय में किया है, जिसमें बताया गया है कि 9 सितंबर को वार्ड नंबर 23 रम्पुरा के निवासी धर्मेंद्र द्वारा एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  “स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

 

मामले में यह भी खुलासा किया गया है कि शिवम चंद्रा निवासी सोनिया होटल के पास वार्ड 23 में रहते हैं, और उनके साथी विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता, और गगन दिवाकर निवासी वार्ड नंबर 21 में रहते हैं। इन आरोपियों ने मारपीट की थी, और पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि शिवम चंद्रा ने पिस्टल से किशनपाल के ऊपर फायर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, बनभूलपुरा से 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कदम उठाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस द्वारा इन आरोपियों से पिस्टल बरामद किया गया है और आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है।