सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

सन्दिग्ध परिस्थितियों में  मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रुड़की, उत्तराखंड: रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बेलड़ी गांव के पास एक युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया है, जिससे हड़कंप मच गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी और शास्त्री जयंती पर ध्रुव रौतेला ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान।

 

 

मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका को जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बेलड़ी गांव के निवासी सौरभ, जिनकी आयु लगभग 20 वर्ष थी, का शव आज सुबह सवेरे दीवार की खूंटी पर लटका हुआ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का एक्शन—छात्रसंघ चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, कॉलेज के आसपास हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्वों पर धरातल और सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र, ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग का शिवम बिष्ट भी हिरासत में।

 

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की गहराईयों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।