कालागढ़ रेंज में 51 वर्षीय हथिनी ‘चंचल’ की मृत्यु: हमले के बाद उपचार के दौरान निधन।

ख़बर शेयर करें -

कालागढ़ रेंज में 51 वर्षीय हथिनी ‘चंचल’ की मृत्यु: हमले के बाद उपचार के दौरान निधन।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज स्थित हाथीशाला में (चंचल) हथिनी जो वयस्क थी। जिसकी उम्र 51 वर्ष की थी। दिनांक 21.05.2024 को गजराज हाथी द्वारा चंचल हथिनी पर हमला किया गया था। जिससे चंचल हथिनी का पिछला बांया पैर अन्दर की ओर मुड़ गया था। जिससे वह चलने में असमर्थ हो गयी थी। हथिनी के शरीर पर अन्य जगह भी गम्भीर (गहरे गहरे) घाव / चोटें आयी थीं। जिसका लम्बे समय से पशु चिकित्साधिकारियों की देख-रेख में उपचार किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

 

 

 

 

उपचार के दौरान दिनांक 17.06.2024 को प्रातः लगभग 02.30 बजे (चंचल) हथिनी की मृत्यु हो गयी। विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार (चंचल) हथिनी का शव विच्छेदन करवाया गया। विसरा व आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह तैयार, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा से लेकर हेलीकॉप्टर तक के इंतजाम।

 

 

 

इस दौरान मौके पर श्री दिगन्थ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल), डा० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ, श्री मनीष जोशी, सहायक वन संरक्षक, डॉ० हिमांशु पांगती, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, डॉ० राहुल सती, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, डॉ० आयुष उनियाल, पशु चिकित्साधिकारी, श्री नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ तथा स्थानीय एन०जी०ओ० के सदस्य श्री विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन व श्री प्रकाश चन्द्र मठपाल, वन दरोगा, हाथी कैम्प प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सांसद अजय भट्ट ने की शिष्टाचार मुलाकात

ख़बर शेयर करें -