ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

ऋषिकेश। वीकेंड पर ऋषिकेश पहुंचे लाखों पर्यटकों की सुविधा और यातायात प्रबंधन के दावों की शनिवार रात पोल खुलती नजर आई। 14 बीघा स्थित चंद्रभागा पुल पर भारी ट्रैफिक जाम के बीच पुलिस व्यवस्था लगभग नदारद दिखाई दी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे चंद्रभागा पुल और उसके आसपास के क्षेत्र में न तो पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए और न ही यातायात संचालन की कोई प्रभावी व्यवस्था नजर आई। पुल के समीप स्थित पुलिस बूथ पर भी ताला लटका मिला, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब एक आवारा सांड ट्रैफिक जाम के बीच पुल पर पहुंच गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई तथा लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी। जाम में फंसे कई वाहन चालक आपस में बहस और विवाद करते भी नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

 

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल पर अवैध रूप से खड़े वाहन, नो-पार्किंग क्षेत्र में पार्किंग और फल-सब्जी की ठेलियों का अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह बना। दिनभर और देर रात तक पुल पर यातायात व्यवस्था चरमराई रही, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल दिखाई नहीं दिया।

 

 

चर्चाओं के अनुसार देहरादून में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके कारण चंद्रभागा पुल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की कमी महसूस की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

सूत्रों के मुताबिक कई घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद एक जागरूक नागरिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने यातायात को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था से बचा जा सके।