रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के पंजीकृत पत्रकार संगठन के नैनीताल जिले कार्यकारणी का चुनाव पूर्व मे संपन्न हुआ था। जिससे रामनगर की इकाई के संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा को जिला संरक्षक, रामनगर नगर अध्यक्ष उधमसिंह राठौर को जिला महामंत्री, नियुक्त किया गया था। जिसमे रामनगर के कुछ पद रिक्त हो गए थे। उन रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आज रामनगर में नैनीताल जिले के संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, जिलामहामंत्री उधम सिंह राठौर क़ी उपस्थिति मे एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रिक्त, अध्यक्ष पद क़ी पूर्ति की गई। जिसमें सलीम अहमद साहिल को सर्वसहमति से नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रामनगर इकाई का नगर महासचिव पद रिक्त हो गया था। जिसको पूरा करने के लिए सर्वसहमति से रोशनी पांडेय को नगर महासचिव मनोनीत किया गया।
उसी प्रकार नाजिम कुरैशी, को संगठन मन्त्री सुमित आर्य को प्रचार मंत्री बनाया गया। नगर अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सलीम अहमद साहिल ने जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा और जिला महामंत्री उधमसिंह राठौर के साथ यूनियन के सभी पदाधिकारियों/ सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनियन से जुड़े उच्चपदधिकारियो/ पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी हैं। मैं इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाहन करूँगा, साथ ही यूनियन के हित मे कार्य कर रामनगर कार्यकारणी को नये आयाम ले जाने की पूरी कोशिश करूँगा साथ ही पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ रामनगर की कार्यकारणी लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
इस अवसर पर जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, जिलामहामंत्री उधमसिंह राठौर, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद साहिल, उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह, महासचिव रोशनी पांडेय, सचिव बिनोद कोहली, संगठन मन्त्री नाजिम कुरैशी, प्रचार मंत्री सुमित आर्य, ढूंगर सिंह कन्याल कोषाध्यक्ष आदि सदस्य मौजूद रहे।


















