SSP मंजूनाथ टीसी ने जीता ग्रामीणों का भरोसा, बुजुर्गों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

SSP मंजूनाथ टीसी ने जीता ग्रामीणों का भरोसा, बुजुर्गों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर/कोटाबाग। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी रविवार को जनमिलन कार्यक्रम के तहत कोटाबाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों पाटकोट और रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों, बुजुर्गों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

 

 

एसएसपी ने बुजुर्ग महिला और पुरुषों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर है। इस दौरान ग्रामीणों को चौकी प्रभारी कोटाबाग और बैलपड़ाव के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र सहित अन्य ग्रामीणों से भी क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर नियम तोड़े तो पुलिस का पड़ेगा हथौड़ा! नैनीताल में चला खाकी का ताबड़तोड़ एक्शन, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज।

 

 

 

एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर गांवों में जाकर बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछें और अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत पड़ने पर मदद करें।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक माफिया पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 64.80 लाख की नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पोलियो अभियान के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों से भी मुलाकात की। इस मौके पर एसएसपी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई।

 

 

 

वहीं, स्थानीय होमस्टे पहुंचकर उन्होंने कुमाऊंनी व्यंजनों और पहाड़ी उत्पादों का स्वाद लिया। होमस्टे संचालकों से बातचीत कर स्थानीय उत्पादों की पहचान बढ़ाने और ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  बंजारी गेट में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग, वन निगम को सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश

ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए एसएसपी ने किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

इस दौरान चौकी प्रभारी कोटाबाग उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बैलपड़ाव उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।