“मुक्तेश्वर में पुलिस का धुआंधार एक्शन! 4 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. की मुहिम से मचा हड़कंप!”

"मुक्तेश्वर में पुलिस का धुआंधार एक्शन! 4 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. की मुहिम से मचा हड़कंप!"

“मुक्तेश्वर में पुलिस का धुआंधार एक्शन! 4 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. की मुहिम से मचा हड़कंप!”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

पुलिस के अनुसार, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र एवं सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में 29 जून 2026 को थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम गहना मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

 

 

 

बरामद शराब में 2 पेटी अंग्रेजी शराब (8 PM), 1 पेटी किन्नू देशी शराब तथा 1 पेटी टेट्रा पैक अंगूर देशी शराब शामिल है। बरामदगी के आधार पर आरोपी विमल सिंह पुत्र वेदप्रकाश, निवासी गुनियालेख, धारी (थाना मुक्तेश्वर) को गिरफ्तार कर थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर संख्या 19/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा, हेड कांस्टेबल जीवन नाथ गोस्वामी और कांस्टेबल बृजेश नयाल शामिल रहे।