नाबार्ड की पहल से नैनीताल में मजबूत होगी भंडारण व्यवस्था, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

नाबार्ड की पहल से नैनीताल में मजबूत होगी भंडारण व्यवस्था, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।
ख़बर शेयर करें -

नाबार्ड की पहल से नैनीताल में मजबूत होगी भंडारण व्यवस्था, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार को नैनीताल जिला सहकारी बैंक मुख्यालय, हल्द्वानी में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की। कार्यशाला में सहकारी विभाग, नैनीताल जिला सहकारी बैंक, एमपैक्स कुँवरपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

 

कार्यशाला में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन प्रक्रिया, वित्तपोषण व्यवस्था तथा विभिन्न संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक भंडारण अवसंरचना विकसित की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण, बेहतर विपणन और उचित मूल्य का लाभ मिल सकेगा। साथ ही सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गौकशी का बड़ा खुलासा, 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार।

 

 

बैठक के दौरान एमपैक्स कुँवरपुर द्वारा प्रस्तावित 200 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक भंडारण गोदाम की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम समिति की स्वयं की भूमि पर बनाया जाएगा तथा संशोधित परियोजना प्रतिवेदन जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

 

 

बैठक में बताया गया कि एमपैक्स कुँवरपुर वर्तमान में उर्वरक भंडार, ग्रामीण बचत केंद्र और जन औषधि केंद्र का संचालन कर रही है। समिति के 3,107 सदस्य हैं, जिनमें 1,593 सक्रिय सदस्य शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में समिति ने 34.65 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया तथा 12.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया। समिति ने अपने सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश भी वितरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, रामनगर में 6 खाद्य नमूने सील।

प्रस्तावित गोदाम का उपयोग मुख्य रूप से समिति के सदस्यों के गेहूं और धान के सुरक्षित भंडारण के लिए किया जाएगा। इससे किसानों को वैज्ञानिक भंडारण की सुविधा मिलेगी और सहकारी समिति की आय में भी वृद्धि होगी।

कार्यशाला में कृषि अवसंरचना कोष (AIF) पोर्टल, ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया, ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी तथा कृषि विपणन अवसंरचना योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों द्वारा उठाए गए तकनीकी एवं वित्तीय प्रश्नों का नाबार्ड के अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान पर सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, जातिसूचक शब्द बोलने का भी दावा; रामनगर कोतवाली में FIR।

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने योजना के समयबद्ध और सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। नाबार्ड ने सभी संबंधित संस्थाओं को आवश्यक तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना के लागू होने से नैनीताल जिले में भंडारण अवसंरचना मजबूत होगी, सहकारी समितियों की आय बढ़ेगी और किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण के साथ बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara