सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद।

सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद।

सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन अपराधों की जांच के लिए वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, छह टीमों ने मौके पर तैयार किया क्राइम सीन।

 

 

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को हीरानगर जेल रोड निवासी श्रीमती बसंती कार्की ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र दीपक कार्की उर्फ दीपू ने अपने बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार ब्लेड से ताबड़तोड़ कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में प्रेम कार्की की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

 

 

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 214/2026 के तहत धारा 190(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जून को आरोपी दीपक कार्की उर्फ दीपू (39 वर्ष), निवासी हीरानगर, जेल रोड, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

 

 

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा और कांस्टेबल राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।