“नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार… लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे करेंसी!”*

"नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार… लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे करेंसी!"*

“नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार… लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे करेंसी!”*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट, नोट छापने के उपकरण, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन और स्पेशल पेपर बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

 

 

पुलिस के अनुसार, 27 जून को ₹52,500 के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर 29 जून को लालढांग तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें नकली नोट छापने का पूरा सेटअप मिला।

 

 

मौके से करीब ₹50 हजार के छपे हुए नकली नोट, 25 प्रिंटेड शीट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑनलाइन स्पेशल पेपर मंगवाकर ग्राफिक सॉफ्टवेयर और असली नोटों की तस्वीरों की मदद से नकली नोट तैयार करते थे। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह पहले भी बिजनौर में करीब ₹60 हजार के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था, जो लंबे समय से नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में खपा रहा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन लोगों और राज्यों से जुड़े हैं तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।