23 वन अपराध… 6 साल से फरार… आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन”

ख़बर शेयर करें -

“23 वन अपराध… 6 साल से फरार… आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन”

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

रामनगर में जंगलों का दुश्मन आखिरकार वन विभाग के शिकंजे में आ ही गया। छह साल से वन विभाग की आंखों में धूल झोंक रहा शातिर लकड़ी तस्कर लखविंदर अब सलाखों के पीछे पहुंचने वाला है। रामनगर वन विभाग की टीम ने उसे आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान करते हुए दो आरों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊं का बेतालघाट थाना निरीक्षण, निर्माण कार्य और पुलिस व्यवस्था पर सख्त निर्देश।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्य और उप प्रभागीय वनाधिकारी किरण साह के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी शेखर चन्द्र तिवाड़ी के नेतृत्व में रामनगर रेंज की टीम ने शुक्रवार को गुलजारपुर बीट के प्लाट एन-2 आरक्षित वन क्षेत्र में छापेमारी की।

 

 

छापेमारी के दौरान अभियुक्त लखविंदर पुत्र खेम सिंह, निवासी गोबरा, बाजपुर को जंगल में अवैध रूप से पेड़ों का पातन करते हुए दो आरों सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

 

 

वन विभाग के अनुसार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ साल 2020 से 2026 के बीच सागौन, शीशम और खैर के पेड़ों की अवैध कटाई से जुड़े 23 वन अपराध दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहा यह आरोपी वन विभाग की गिरफ्त से बचता आ रहा था, लेकिन इस बार जंगल में ही उसका खेल खत्म हो गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

रामनगर वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ संदेश दिया है कि जंगलों की तस्करी करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


ख़बर शेयर करें -