अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में किया जसपुर का नाम रोशन।

उधम सिंह राठोर – प्रधान सम्पादक

काशीपुरः कहते हैं कि जब किसी भी काम की लगन मन मे हो और उस काम को करने की ठान ली जाए तो किसी भी कठिन काम पर महज आसानी से विजय पाई जा सकती है। इसे कर दिखाया है जसपुर के अर्पित चौहान ने जिन्होंने अपने तृतीय प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त कर जसपुर का नाम रोशन किया है। जसपुर के मोहल्ला चमन बाग कॉलोनी के रहने वाले बलकरन सिंह जसपुर के सूतमिल में प्राइमरी विद्यालय में बताओ और हेड मास्टर तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी श्रीमती अनीता चौहान जीजीआईसी जसपुर में अंग्रेजी की अध्यापिका हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

 

उनकी दो संतानों में छोटा बेटा अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अपने तीसरे प्रयास में देश मे 20वां स्थान प्राप्त कर जसपुर समेत जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर अर्पित के माता पिता के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने अर्पित का मुंह मीठा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला प्रयास सन 2019 में किया था जब वह पंतनगर में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

उसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास वर्ष 2020 में किया, उस वक्त उन्होंने देश में 297वां स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी तथा वर्ष 2021 में उन्होंने तीसरा प्रयास किया जिसमें इस बार वह 20वां स्थान हासिल करने में सफल रहे। अर्पित चौहान की बहन अंकिता चौहान उन से 3 साल बड़ी हैं तथा मुंबई में आदित्य बिरला ग्रुप में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में किया जसपुर का नाम रोशन।

 

kj
tara