रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। गुरुवार तड़के बालाजी मंदिर के पास कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में टेड़ा रोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

 

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब चार बजे की है। गोपू अधिकारी अपनी वॉक्सवैगन वेंटो कार संख्या UK06 AW 7879 से बालाजी मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनकी कार को घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को कार के शीशे टूटे हुए और वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। कार के अंदर और बाहर खून के निशान दिखाई दिए। वहीं मौके से खून से सने पत्थर और ईंटें भी बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

घायल गोपू अधिकारी को पहले रामनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

इधर, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटना से पहले लखनपुर चुंगी के पास गोपू अधिकारी की कुछ युवकों से बहस हुई थी। इसके बाद बालाजी मंदिर के समीप हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की बात भी कही जा रही है, लेकिन इसकी भी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमले में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।