सांसद अजय भट्ट ने बूथ 213 पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

सांसद अजय भट्ट ने बूथ 213 पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा अंतर्गत मुखानी मंडल के बूथ संख्या–213 पर  त्रिलोक सिंह जी के आवास में आयोजित प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

इस अवसर पर सांसद  अजय भट्ट ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त संवाद है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं तथा देश को एकता और विकास के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

 

 

 

कार्यक्रम के उपरांत सांसद श्री भट्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्राप्त समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान एवं विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

ख़बर शेयर करें -