रामनगर में आंदोलनकारियों ने दी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में आंदोलनकारियों ने दी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 05 दिसंबर 2025।
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष फील्ड मार्शल स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा के शहीद पार्क रामनगर पहुंचने पर वातावरण “दिवाकर भट्ट अमर रहें, उत्तराखंड के शहीद अमर रहें, शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” जैसे नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

शहीद पार्क लखनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य आंदोलनकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रताप सिंह चौहान एवं इंद्र सिंह मनराल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिवाकर भट्ट की अग्रणी भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, खड़क सिंह बगड़वाल, भुवन जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने आंदोलन के दिनों की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट एक आदर्श पहाड़ी राज्य का निर्माण देखना चाहते थे। उनके निधन से उत्तराखंड ने एक ऐसे निर्भीक और निष्ठावान नेता को खो दिया है, जो अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करने को तत्पर रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर जोशी, हरीश चन्द्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, योगेश सती, गंगा सिंह बोरा, नवीन नैथानी, एन.डी. तिवारी, भुवन सिंह बिष्ट, प्रमोद सती, ललित बिष्ट, हरीश कोटलिया, हरीश मेवाड़ी, अमित बिनवाल, मोहन कांडपाल, भूपेंद्र बिष्ट, ओम बिष्ट, मदन सिंह मेर, रवि बोरा, बची सिंह बिष्ट, यतीश पंत सहित अनेक आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -