निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार के शांतरशाह चौकी क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद लौट रहे दोनों युवक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे विश्राम कर रहे थे, तभी पास में रखा भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर उनके ऊपर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

 

मृतकों की पहचान तनुज कुमार (21) निवासी छोटा हरिद्वार, जलालाबाद (मुरादनगर) और कृष्णा (22) निवासी शकुरपुर, मोदीनगर (जिला गाजियाबाद) के रूप में हुई है। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे के गाटर रखे हुए थे। आशंका है कि जैसे ही दोनों युवक उन पर बैठने या चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, गाटर फिसलकर उनके ऊपर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस और एनएचएआई से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों के साथ यह भी जांच की जाएगी कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।