वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली व्यवस्था।

वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली व्यवस्था।
ख़बर शेयर करें -

वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली व्यवस्था।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 2 अगस्त। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वल्दियाखान के पास रविवार दोपहर अचानक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। घटना के समय मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर पेड़ हटाकर यातायात शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद यात्रियों से आयुक्त ने धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए बताया कि पेड़ हटाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

इस दौरान कुछ बाइक और दोपहिया वाहन चालक पेड़ के किनारे और नीचे से जबरन निकलने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त ने उन्हें रोकते हुए ऐसा जोखिम न उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जल्दबाजी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और धैर्य रखें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मार्ग को जल्द सुचारू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


ख़बर शेयर करें -