खड़गे के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; वाहनों की सघन चेकिंग शुरू।

ख़बर शेयर करें -

खड़गे के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; वाहनों की सघन चेकिंग शुरू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 8 अगस्त को नैनीताल जनपद के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।

 

 

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सुबह 7 बजे से व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

 

 

चिन्हित चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहन जांच कर रही है। वाहनों में रखे सामान की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। सभी प्रभारी अधिकारियों को सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और पूरी गंभीरता से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कॉमनवेल्थ में चमके उत्तराखंड के सितारे, CM धामी ने किया सम्मान।

चौराहों से होटल तक पुलिस की पैनी नजर

सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटल, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर हाई अलर्ट: मुख्य सचिव बोले- 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी अधिकारी।

 

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने या सुरक्षा में बाधा डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -