राखी के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, रामनगर में 6 खाद्य नमूने सील।

राखी के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, रामनगर में 6 खाद्य नमूने सील।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और अमानकीकृत खाद्य पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभागीय टीम ने रामनगर के ढिकुली, लखनपुर चुंगी, मेन मार्केट और तहसील लाइन क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

अभियान के दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने दूध, दही, पनीर, घी सहित अन्य उत्पादों की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानकों और लेबलिंग की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुल 6 खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

लिए गए नमूनों में 2 पनीर, 1 दूध, 1 देशी घी, 1 दही और 1 स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क शामिल हैं। विभाग के मुताबिक प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद जांच के परिणामों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

वहीं, टीम ने 7 अगस्त 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुपालन की भी जांच की। इसके तहत ऐसे अमानकीकृत डेयरी एनालॉग या गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर रोक है, जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया कि रक्षाबंधन के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की है।