बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर।

बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर।
ख़बर शेयर करें -

बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस हल्द्वानी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूली वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के हरियाली तीज महोत्सव में छाया सावन का रंग, झूले से लेकर तीज क्वीन तक खूब जमा रंग।

 

 

 

चेकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री खजान दास का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण।

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों को विदेशों में रोजगार से जोड़ेगा उपनल, 50 प्रतिशत अग्निवीरों को विदेशों में रोजगार दिलाने की तैयारी: गणेश जोशी।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल


ख़बर शेयर करें -
kj
tara