भाषण नहीं, विकास चाहिए’—तारा चंद ने विधायक निधि को लेकर उठाए सवाल।

‘भाषण नहीं, विकास चाहिए’—तारा चंद ने विधायक निधि को लेकर उठाए सवाल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। विधायक निधि के इस्तेमाल को लेकर तारा घिल्डियाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि अब तक कितनी विधायक निधि प्राप्त हुई, उसमें से कितनी धनराशि खर्च की गई और किन-किन विकास कार्यों पर इसका उपयोग हुआ।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  जंगली हाथियों के आतंक से कालागढ़ के किसान बेहाल, खेतों में घुसकर करीब छह बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाला।

 

तारा घिल्डियाल ने कहा कि विधायक निधि जनता के विकास के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली महत्वपूर्ण धनराशि है। ऐसे में इस राशि के उपयोग में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यदि विकास के लिए धनराशि उपलब्ध है तो उसका समय पर उपयोग क्यों नहीं हो रहा है और अव्ययित राशि के लिए जिम्मेदारी किसकी है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जनता को केवल भाषण और आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य और उनके परिणाम चाहिए। प्रत्येक रुपये का सही उपयोग हो तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

 

 

 

तारा घिल्डियाल ने कहा, “निधि बचाने वाला नहीं, निधि का सही इस्तेमाल करके जनता का जीवन बदलने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए।” उन्होंने कहा कि राजनीति का केंद्र व्यक्ति नहीं, बल्कि जनता और विकास होना चाहिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि रामनगर में अब विधायक निधि के उपयोग को लेकर जनता के बीच सवाल मजबूती से उठाए जाएंगे। जनता के विकास का पैसा कहां और कितना खर्च हुआ, इसका पूरा हिसाब सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामनगर में अब राजनीति होगी तो काम और हिसाब की राजनीति होगी तथा जनता के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

तारा घिल्डियाल ने कहा— “रामनगर का लाल, संकल्प के साथ विकल्प।”