मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत रावत की अगुवाई में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन।

मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत रावत की अगुवाई में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। मंडी समिति रामनगर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचकर उप जिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में जुटेंगे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

 

 

 

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि मंडी समिति में नवनिर्मित दुकानों, नीलामी चबूतरों सहित अन्य संपत्तियों के आवंटन में अनियमितताओं के चलते आढ़तियों, छोटे दुकानदारों और श्रमिकों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि दुकानों और नीलामी चबूतरों के आवंटन में 10 लाख से 30 लाख रुपये तक की रकम लिए जाने की चर्चाएं क्षेत्र में आम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम की व्यवस्थाओं पर दीपक रावत सख्त, वीकेंड भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.।

 

 

 

रावत ने मंडी समिति के बगीचे को कथित तौर पर 30 वर्षों के लिए मोटी रकम लेकर लीज पर दिए जाने की बात भी उठाई। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है और मंडी समिति से जुड़े आरोप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े करते हैं।

 

 

 

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

 

प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मलधन ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।