विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नैनीताल पुलिस की ओर से जिलेभर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पुलिस लाइन नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

 

 

 

इस दौरान पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, संचार शाखा और परिवहन शाखा में शस्त्रों, औजारों, मशीनों एवं विभिन्न उपकरणों को सजाकर पूजा-अर्चना की गई। पुलिसकर्मियों ने उपकरणों की सुरक्षा, कार्यक्षमता और सुचारु संचालन के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की।

 

 

 

पूजन कार्यक्रम में एसपी ऑफिस/संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, आरआई संचार राजकुमार बिष्ट, एसआई एमटी दलजीत मर्तोलिया, आर्मोरर मंगल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूजा के बाद पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

इस अवसर पर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्य के प्रति निष्ठा, कौशल, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के लिए शस्त्र और उपकरण जनसेवा एवं सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण साधन हैं, इसलिए इनका सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग प्रत्येक पुलिसकर्मी के कर्तव्य का अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

 

 

 

जिलेभर में हुआ पूजन: विश्वकर्मा जयंती पर कोतवाली हल्द्वानी में एसपी सिटी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता सहित जिले के सभी थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। शस्त्रागार, वर्कशॉप और अन्य कार्यस्थलों में शस्त्रों, औजारों, मशीनों एवं उपकरणों का विधिवत पूजन कर उनके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की कामना की गई।