आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एच0डी0एफ0सी बैंक द्वारा आयोजित फाइनेंसर वर्कशॉप का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी  एच0डी0एफ0सी बैंक द्वारा आयोजित फाइनेंसर वर्कशॉप का आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने रामपुर रोड स्थित होटल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। फाइनेंसर एवं बैंक के अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुक्त  रावत ने कहा कि बैंक का बढ़ता लाभ सबको मिलना चाहिए उन्होंने कहा आज लोग सबसे ज्यादा इनवेस्टमेंट जमीन व सोने पे करते हैं व बैंक देश के योगदान में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है उन्होंने कहा हम अच्छे हिस्सेदार निवेश करके हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

 

उन्होंने कहा कि बैंकों को समाजिक कार्यों के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे कि देश के गरीब तबके के लोगों तक द्वारा बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा

 

 

एचडीएफसी के एरिया मैनेजर बपुल सिक्का ने बताया कि हल्द्वानी शहर में एचडीएफसी की 5 शाखाएं संचालित है साथ ही उत्तराखंड में 98 शाखाएं कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

 

कार्यक्रम में रीजनल हेड एचडीएफसी चंचल गुप्ता, ब्रांच मैनेजर गणेश पांडे, दीपक जोशी, क्लस्टर हेड राजीव शर्मा के साथी बैंक के फाइनेंसर बैंक के स्टाफ उपस्थित थे।