सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

*सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

*मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक माँ नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मंगलवार को मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान SSP ने मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, रूट डायवर्जन प्वाइंट्स सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

SSP ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

 

निरीक्षण के बाद SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सायंकालीन आरती में शामिल होकर माँ नंदा देवी की पूजा-अर्चना की तथा जनपद एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी यातायात और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

 

 

इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।