हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। महोत्सव में देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित वातावरण, बेहतर यातायात प्रबंधन और पुलिस की लगातार मौजूदगी को लेकर संतोष जताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व एवं निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए। मेला क्षेत्र से लेकर प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने लगातार पैदल गश्त एवं निगरानी कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

बिछड़े परिजनों को मिलाने में भी सक्रिय रही पुलिस

महोत्सव में स्थापित खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित हुए। मेले के दौरान मिले सामान के साथ बिछड़े बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को आवश्यक अनाउंसमेंट एवं आपसी समन्वय के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाने के प्रयास लगातार किए गए। पुलिस की इस मानवीय पहल से कई परिवारों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

यातायात दबाव के बीच सुचारू रहा ट्रैफिक

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बना रहा। इसके बावजूद नैनीताल पुलिस द्वारा तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान और ग्राउंड पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मी लगातार यातायात का संचालन करते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

सुरक्षित माहौल से संतुष्ट दिखे श्रद्धालु

महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष रूप से और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और मुस्तैदी की सराहना की। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का कहना रहा कि मेला क्षेत्र में पुलिस की लगातार मौजूदगी से उन्हें सुरक्षित और सहज वातावरण का अनुभव हुआ।

श्रद्धालुओं की प्रतिक्रियाओं के बीच पुलिस की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए किए गए इंतजाम महोत्सव के दौरान धरातल पर प्रभावी नजर आए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार मौजूदगी ने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखने में भूमिका निभाई।