माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में नैनीताल पुलिस की भूमिका की श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल ने सराहना की। महोत्सव के सफल आयोजन में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, पार्किंग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी लगातार ग्राउंड पर मुस्तैद रहे।

महोत्सव के दौरान पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रही। पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ श्रद्धालुओं की मदद की। मेले में परिजनों से बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिवारों से मिलाने के साथ ही गुम हुए मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, चाबी, बैग सहित अन्य सामान को तलाश कर सत्यापन के बाद संबंधित लोगों को लौटाया गया। पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

महोत्सव के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यकता के अनुसार तत्काल निर्णय लेकर व्यवस्था को सुचारू कराया। मेला समिति, मंदिर समिति, व्यापार मंडल एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

सम्मान समारोह में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, उपाध्यक्ष अशोक शाह, महासचिव जगदीश बलवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया और जनसेवा भावना की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत, मेला चौकी प्रभारी निरीक्षक सुनील बिष्ट, एसआई दिनेश जोशी, पीआरओ हेमा ऐठानी, एसआई संजीत राठौड़ सहित ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।