सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

*सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान*

*कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी। क्षेत्र में सड़क के बीच स्कूली बच्चों के आपस में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी को वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

 

 

 

निर्देश के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो में नजर आ रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें और उनके परिजनों को थाना कालाढूंगी बुलाया। इसके साथ ही संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को भी थाने बुलाकर पूरे मामले को लेकर काउंसलिंग की गई।

 

 

 

पुलिस ने बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह मारपीट और हुड़दंग न करने की हिदायत दी। उन्हें समझाया गया कि आपसी विवाद को हिंसा का रूप न दें और सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था तथा यातायात सुरक्षा का ध्यान रखें। पुलिस ने बच्चों के परिजनों और स्कूल प्रबंधन को भी उनकी गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

 

 

मामले में पुलिस ने बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग अथवा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों में अनुशासन, आपसी सौहार्द और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहयोग करें। साथ ही बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें किसी भी विवाद को हिंसा में बदलने से रोकने के लिए जागरूक करें।